लाइव न्यूज़ :

भाजपा केरल में विश्वसनीय तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी: प्रल्हाद जोशी

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल केंद्रीय मंत्री व केरल विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त भाजपा प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा राज्य की राजनीति में लंबे समय से प्रभुत्व रखने वाले गठबंधनों, वाम लोकतात्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से इतर एक मजबूत और विश्वसनीय तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी।

उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार के चुनाव में भाजपा की स्थिति में सुधार होगा और उसकी सीटों की संख्या में भी इजाफा होगा।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ‘‘कौन अधिक भ्रष्टाचार’’ कर सकता है, इस बात को लेकर दोनों गठबंधनों में प्रतिद्वंद्विता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की आर्थिक समृद्धि के लिए दोनों गठबंधनों ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘केरल की अर्थव्यवस्था अब भी मुख्यत: विदेशों से आने वाले धन पर निर्भर है। एलडीएफ और यूडीएफ ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार और घोटालों में दोनों ने एक दूसरे को जरूर चुनौती दी।’’

जोशी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे बिल्कुल भी गंभीर राजनीतिज्ञ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस डूब रही है और वह (राहुल) राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त हैं। लोगों को अनुभव हो गया है कि वे पार्ट-टाइम (अंशकालिक) राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें यह तक पता नहीं है कि मत्स्य मंत्रालय भी है देश में।’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा, ‘‘केरल में भाजपा का अपना आधार है जो वैचारिक रूप से भाजपा से जुड़ा हुआ है लेकिन वह भाजपा की जीत को लेकर कभी आश्वस्त नहीं रहा। बहरहाल, अब यह विश्वास जगा है। भाजपा तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक विश्वसनीय राजनीतिक दल के रूप में केरल में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। इस बार का चुनाव दो पक्षीय नहीं होगा। कई स्थानों पर राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा के आंकड़े ना सिर्फ बढ़ेंगे, बल्कि वोट प्रतिशत में भी इजाफा होगा।’’

केरल की 150 सदस्यीय विधानसभा के गठन के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?