भाजपा सओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर 26 जून को एक हजार स्थानों पर ‘चक्का जाम’ करेगी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:24 IST2021-06-24T21:24:37+5:302021-06-24T21:24:37+5:30

BJP will do 'Chakka Jam' at 1000 places on June 26 for the demand of SoBC reservation. | भाजपा सओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर 26 जून को एक हजार स्थानों पर ‘चक्का जाम’ करेगी

भाजपा सओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर 26 जून को एक हजार स्थानों पर ‘चक्का जाम’ करेगी

मुंबई, 24 जून भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह 26 जून को राज्य के एक हजार स्थानों पर ‘चक्का जाम’ प्रदर्शन करेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए राजनीतिक आरक्षण को बचाने में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के विफल रहने के आरोप लगाते हुए पार्टी ने प्रदर्शन की घोषणा की है।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने यहां पार्टी के राज्य नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में एमवीए सरकार की अकर्मण्यता की वजह से ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण और मराठा आरक्षण कानून को खारिज कर दिया गया। भाजपा राज्य में 1000 स्थानों पर चक्का जाम करेगी। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के एक लाख से अधिक कार्यकर्ता प्रदर्शन के तहत गिरफ्तारी देंगे।’’

‘चक्का जाम’ प्रदर्शन में शहरों एवं अन्य स्थानों पर जाम लगाया जाएगा और वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।

उच्चतम न्यायालय ने इस वर्ष मार्च में पारित आदेश में कहा था कि स्थानीय निकाय में ओबीसी के लिए आरक्षण दिए जाने से आरक्षण की 50 फीसदी की तय सीमा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। इसने आरक्षण प्रतिशत तय करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को सटीक आंकड़े जुटाने का भी निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will do 'Chakka Jam' at 1000 places on June 26 for the demand of SoBC reservation.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे