भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से एमवीए सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी : नड्डा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 00:27 IST2021-11-12T00:27:53+5:302021-11-12T00:27:53+5:30

BJP will democratically oust MVA government: Nadda | भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से एमवीए सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी : नड्डा

भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से एमवीए सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी : नड्डा

मुंबई, 11 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी गठबंधन (शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस) को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बेदखल कर देगी।

यहां एक कार्यक्रम में नड्डा ने भरोसा जताया कि अगले साल होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनावों में ‘‘भाजपा का झंडा चमकेगा’’।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये महाराष्ट्र में भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। हम पूरी सच्चाई और प्रतिबद्धता के साथ महाराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will democratically oust MVA government: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे