लाइव न्यूज़ :

बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ में बदलेगी भाजपा : शाह ने रोड शो में कहा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:12 IST

Open in App

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल), 14 मार्च पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में रोड शो किया। इसमें उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ‘‘पश्चिम बंगाल में वास्तविक परिवर्तन लाने तथा राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ में बदलने में’ सफल होगी।

राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में रोड शो किया।

शाह ने दावा किया कि रोड शो में बड़ी संख्या में लोग आए जो यह दर्शाता है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में बदलाव लाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि भाजपा सरकार असली परिवर्तन लाने में सफल रहेगी, एक बार फिर ''सोनार बांग्ला'' बनाया जाएगा।’’

रोड शो, स्थानीय भाजपा कार्यालय ‘प्रेमहरि भवन’ से शुरू हुआ और करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद इसका समापन मालनचा पेट्रोल पंप पर हुआ। बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण वाहनों के काफिले को इस दूरी को पूरा करने में एक घंटे से भी अधिक समय लगा

शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी थे।

सूर्यास्त के बाद शुरू हुई रैली में हजारों लोग शामिल हुए। वहीं, रोड शो देखने के लिए घरों की छतों पर और बालकनी में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे।

शाह ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ खड़गपुर सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हिरन चटर्जी भी थे। चटर्जी अभिनेता हैं।

इतनी भीड़ देखकर निश्चित ही प्रसन्न नजर आ रहे शाह ने रैली में शामिल लोगों तथा इसे देखने के लिए जुटे लोगों की ओर विजय का संकेत किया।

उन्होंने कहा कि इतने लोगों का रैली में आना दिखाता है कि चटर्जी निश्चित ही विधानसभा के लिए चुने जाएंगे। इस दौरान ‘इस बार भाजपा’ का नया नारा भी लगा।

यह नारा उस ट्रक पर भी लिखा था जिस पर शाह खड़े थे। इसके अलावा पोस्टरों आदि पर भी यह नारा लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब