मुख्यमंत्री रुपाणी के नेतृत्व में गुजरात विधानसभा 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा: पाटिल

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:22 IST2021-08-15T21:22:31+5:302021-08-15T21:22:31+5:30

BJP will contest the 2022 Gujarat Assembly elections under the leadership of Chief Minister Rupani: Patil | मुख्यमंत्री रुपाणी के नेतृत्व में गुजरात विधानसभा 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा: पाटिल

मुख्यमंत्री रुपाणी के नेतृत्व में गुजरात विधानसभा 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा: पाटिल

अहमदाबाद, 15 अगस्त गुजरात सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने रविवार को कहा कि पार्टी अगले साल का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के नेतृत्व में लड़ेगी।

पाटिल ने संवाददाताओं से बात करते हुए रुपाणी और पटेल की जोड़ी के नेतृत्व की सराहना की। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बाबत सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “नितिनभाई और विजयभाई दोनों गुजरात के विकास के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं और आगामी चुनाव भी उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।”

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधीनगर के कमलम में स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के बाद पाटिल ने यह बयान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will contest the 2022 Gujarat Assembly elections under the leadership of Chief Minister Rupani: Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे