लाइव न्यूज़ :

भाजपा पूरे दमखम के साथ लड़ेगी पंचायत चुनाव : स्‍वतंत्र देव सिंह

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:41 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जनवरी पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं संग बैठकें शुरू कर दी हैं।

इसी कड़ी में शनिवार को महराजगंज जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में योग्य व कुशल नेतृत्व वाले लोग चुनाव जीतकर आएं, इसीलिए भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।''

भाजपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, ''पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।''

उन्होंने महाराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित किया व चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह रविवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार अयोध्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और शाम को कई महत्‍वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।

दीक्षित ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रविवार को चंदौली में रहेंगे और पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को भी विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर संभल व रामपुर में, अश्विनी त्यागी मथुरा में, सुव्रत पाठक वाराणसी में, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर कासगंज में,भवानी सिंह मिर्जापुर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos