लाइव न्यूज़ :

भाजपा चुनावों के बाद एआईएनआरसी को धोखा दे देगी: नारायणसामी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:42 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो अप्रैल पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां राजग का नेतृत्व कर रही एआईएनआरसी को छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद धोखा दे देगी।

नारायणसामी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एआईएनआरसी के नेता एन रंगासामी को भाजपा से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव जीतने और सरकार बनाने के बाद ही केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पुडुचेरी में विकास योजनाओं को लाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि भाजपा वास्तव में पुडुचेरी के विकास में रुचि रखती, तो वह उस समय भी कई योजनाओं को ला सकती थी जब एआईएनआरसी ने 2014 और 2016 के बीच भाजपा के साथ गठबंधन किया था।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा एआईएनआरसी को छोड़ देगी और भगवा पार्टी द्वारा रंगासामी को धोखा दिया जायेगा।’’

उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले चेन्नई में द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के दामाद के परिसरों पर आयकर अधिकारियों की छापेमारी और तलाशी अभियानों की आलोचना की।

नारायणसामी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने एक रोड शो के लिए बृहस्पतिवार को पुडुचेरी की यात्रा की थी और उन्होंने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बारे में कोई वादा नहीं किया।

उन्होंने यहां के लोगों से राजग से दूर रहने और कांग्रेस नीत सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलायंस का समर्थन करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो