लाइव न्यूज़ :

भाजपा मंगलवार को बूथ स्‍तर तक मनाएगी अपना स्थापना दिवस

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:09 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अप्रैल भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपना स्थापना दिवस बूथ स्‍तर तक मनाएगी और इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार राज्य मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय, जिला, महानगर, मंडल स्तर के कार्यकर्ता भाजपा के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने सोमवार को बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालयों में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को डिजिटल माध्यम से सुनेंगे, साथ ही पूरे प्रदेश में बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगायेंगे।

शुक्ल के मुताबिक स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल