लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा नये कृषि कानून के समर्थन में रविवार से अभियान चलाएगी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:26 IST

Open in App

पटना, 12 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई नये कृषि कानूनों के समर्थन में रविवार से 13 दिनों के लिए अभियान चलाएगी और कृषक समुदाय को केंद्र के कृषि सुधार उपायों से अवगत कराने के लिए राज्यभर में किसानों की सभाएं करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना जिले के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से यह अभियान शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम राज्य के सभी 38 जिलों में किसान सम्मेलन करेंगे और सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में किसान चौपाल लगायेंगे। बिहार के सारे केंद्रीय मंत्री इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ’’

भगवा पार्टी के इन कार्यक्रमों की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में किसानों ने नये कृषि कानूनों को लेकर अपना आंदोलन तेज करने का निश्चय किया है।

जायसवाल ने आरोप लगाया कि कृषि के क्षेत्र में सक्रिय बिचौलिये नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और केंद्र ने प्रदर्शनकारी किसानों को आश्वासन दिया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था बनी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन प्रदर्शनकारी किसान ऐसे बर्ताव कर रहे हैं, जैसे कि वे देश में सभी कृषक बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हों। यही वजह है कि बिहार भाजपा ने नये कानूनों के समर्थन में अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, दिलशाद, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों