लाइव न्यूज़ :

केरल में सत्ता में आने पर 'लव जिहाद' को रोकने के लिए कानून लाएंगे: भाजपा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:07 IST

Open in App

पलक्कड़, 27 फरवरी केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने शनिवार को यहां कहा कि केरल में राजग अगर सत्ता में आता है, तो राज्य में 'लव जिहाद' को रोकने के लिए एक कानून लाया जाएगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश की तुलना में यहां इस तरह के मामले अधिक आ रहे हैं।

राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

'लव जिहाद' एक शब्द है, जिसका इस्तेमाल दक्षिणपंथी लोग मुस्लिमों के एक कथित अभियान का उल्लेख करने के लिए करते है, जिसमें हिंदू लड़कियों को प्यार में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है।

सुरेंद्रन ने कहा कि ईसाई समुदाय अब इस अभियान को लेकर अधिक चिंतित है क्योंकि उन्हें कथित तौर पर निशाना बनाया जा रहा है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘लव जिहाद केरल में उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक प्रचलित है और इसे रोकने के लिए एक कानून की आवश्यकता है।’’

सुरेंद्रन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य में ईसाई समुदाय चिंतित है और उन्होंने लव जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह उनके लिए गंभीर चिंता का विषय है।’’

गौरतलब है कि भाजपा नीत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार पहले ही शादी या किसी अन्य धोखाधड़ी के माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता कानून बना चुकी है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता शोभा सुरेंद्रन ने हाल ही में बयान दिया था कि आईयूएमएल अगर अपने 'सांप्रदायिक एजेंडे' को छोड़ देती है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और नेतृत्व को स्वीकार करती है, तो उसका राजग में स्वागत है। इसको लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी के प्रदेश प्रमुख ने कहा कि पार्टी केवल उन लोगों से हाथ मिलाएगी जिसका आईयूएमएल, कांग्रेस और माकपा के साथ कोई संबंध न हो।

सुरेंद्रन ने कहा, "केरल में भाजपा आईयूएमएल, माकपा और कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएगी। हम केवल उन लोगों को स्वीकार करेंगे, जो इन दलों से अपना संबंध खत्म करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा