लाइव न्यूज़ :

प.बंगाल विधानसभाध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 23:01 IST

Open in App

कोलकाता, सात मई भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के विधायक पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधानसभाध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेंगे और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक तब तक सदन में नहीं जाएंगे जब तक कि राज्य में चुनाव बाद हिंसा पर नियंत्रण नहीं हो जाता।

विधानसभाध्यक्ष का चुनाव शनिवार के लिए निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक चुनाव के बाद की हिंसा के विरोध में विधानसभा नहीं जाएंगे।

घोष ने राज्य विधानसभा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कल विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में शामिल नहीं होंगे। हम सदन के सत्रों में भी शामिल नहीं होंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘जब तक हमारे विधायकों को पूरी सुरक्षा नहीं मिल जाती, तब तक हम विधानसभा में नहीं आएंगे ... हम तभी आएंगे जब हमारे विधायक हमारे कार्यकर्ताओं के साथ चल पाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज्य में चुनाव बाद होने वाली हिंसा में 16 व्यक्तियों की जान चली गई, इसमें तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों के लोग शामिल हैं जबकि आईएसएफ के भी एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित हुए थे।

घोष ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सरकार हिंसा को रोकने के लिए पहल करेगी और हिंसा में प्रभावित लोगों को मुआवजा देगी।’’

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि राज्य में आठ चरण के चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों में से प्रत्येक के परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम राज्य में चुनाव बाद हिंसा के कारणों पर गौर करने के लिए राज्य का दौरा कर रही है।

दल ने राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करके हिंसा पर रिपोर्ट मांगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने धनखड़ को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक रिपोर्ट देने के लिए कहा है, विशेष रूप से उस हिंसा पर जो चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र