लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 2023 में सत्ता की डोर भाजपा के हाथ में होगी: पूनियां

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:58 IST

Open in App

जयपुर, 14 जनवरी भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद राजस्‍थान में सत्‍ता की डोर भाजपा के हाथ में होगी।

मकर संक्रांति पर अपने घर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। आगामी विधानसभा चुनाव परिणामों के बारे में पूछे जाने पर पूनियां ने कहा कि डोर भाजपा के हाथ में होगी। उन्‍होंने कहा, ‘‘ ऐसा ही होगा, मेरा मिशन है कि भाजपा न केवल सत्ता में आए, बल्कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की धारणा भी टूटे।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘ राज्‍य में भाजपा अजेय और अभेद्य बने, यह मेरा मिशन है।’’

राज्‍य सरकार की कार्यशैली पर उन्‍होंने कहा कि खुद कांग्रेस के लोगों में बड़ी भारी निराशा है, क्योंकि जनता देशभर में इनकी पतंग काटती जा रही है।

पूनियां ने आरोप लगाया कि 50 साल तक सत्‍ता में रही कांग्रेस ने किसानों और जवानों के लिए कुछ किया नहीं और आज भी वह किसानों को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया