लाइव न्यूज़ :

एमवीए अगर तय कर ले तो भाजपा खाली हो जाएगी : राकांपा नेता मलिक

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:54 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) तय कर ले तो भाजपा ‘खाली’ हो जाएगी, लेकिन गठबंधन का ऐसा कुछ भी करने का कोई इरादा नहीं है।

मलिक ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता राकांपा में शामिल होने के इच्छुक हैं और इसका ‘ट्रेलर जल्दी ही सबके सामने आएगा।’

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं द्वारा किए गए दावों कि एमवीए सरकार आंतरिक झगड़ों की वजह से गिर जाएगी’ के संदर्भ में राज्य में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने ट्विटर पर यह प्रतिक्रिया दी।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी क्योंकि वह ‘‘एकजुट होकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीनों दलों की विचारधारा अलग है, लेकिन कोई पार्टी अपनी विचारधारा छोड़कर कर सरकार में शामिल नहीं हुई है।’’

विस्तार से कुछ बताए बगैर मलिक ने दावा किया, ‘‘अगर हम तय करेंगे तो भाजपा खाली हो जाएगी, लेकिन हम ऐसा नहीं करना चाहते हैं। भाजपा के कुछ विधायक हमारी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। ट्रेलर जल्दी रिलीज होगा।’’

हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने राकांपा का हाथ थामा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह