लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं के बल पर 'मिशन 2022, 60 के पार' के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा : कौशिक

By भाषा | Updated: March 16, 2021 19:03 IST

Open in App

देहरादून, 16 मार्च उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और उनके सहयोग तथा संकल्प के बल पर पार्टी 'मिशन 2022, 60 के पार ' के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेगी ।

यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात कार्य शुरू करने के मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि वह अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें 'मिशन 2022 , 60 के पार' के लिए जुट जाने का आह्वान करेंगे।

कौशिक ने कहा कि अब चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है और वह इस अवधि का सही प्रयोग करते हुए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क और समन्वय स्थापित करेंगे तथा पूरे सकारात्मक भाव व संकल्प के साथ मिशन 2022 के 60 से अधिक सीटें जीतने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे ।

उन्होंने कहा, ' अगले चुनाव में 60 से अधिक सीटें प्राप्त करने का हमने लक्ष्य निर्धारित किया है और हमारे कार्यकर्ता उस लक्ष्य तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करेंगे और 2017 विधानसभा चुनावों से भी अच्छे परिणाम 2022 में लाएंगे ।

अगले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को पूरी तरह से तैयार बताते हुए कौशिक ने कहा कि हमारी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो एक चुनाव से दूसरे चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है । उन्होंने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता केवल चुनाव काल में ही सक्रिय होते हैं और चुनाव को एक त्यौहार की तरह मनाने के बाद उसके बाद जनता के बीच नहीं पहुंचते, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता सदैव जनता के सुख-दुख के लिए सप्ताह के सातों दिन और दिन के 24 घंटे हमेशा लगातार लड़ते और जूझते रहते हैं।

कौशिक ने कहा कि इस माह की 22, 23 और 24 तारीख को चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भ्रमण और प्रवास करेंगे तथा इस दौरान जिला स्तर कार्यकर्ताओं के साथ ही मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट