लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस घोषणा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि यह उन लोगों के संघर्षों के लिए एक ‘सही श्रद्धांजलि’ है जो ‘‘कांग्रेस की महत्वाकांक्षा और संकीर्ण दृष्टिकोण से पीड़ित थे।’’

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट करके घोषणा की कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में अब 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

मोदी ने कहा कि यह देश को सामाजिक विभाजन और वैमनस्य के जहर को दूर करने और एकता की भावना को और मजबूत करने की जरूरत की याद दिलाता रहेगा।

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि विभाजन भारत की आत्मा में एक ‘‘रिक्त स्थान’’ छोड़ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित करना हमारे लोगों के संघर्षों और बलिदानों के लिए एक सही श्रद्धांजलि है, जो कांग्रेस की महत्वाकांक्षा और संकीर्ण दृष्टिकोण से पीड़ित थे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को उनकी घोषणा के लिए धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट में कहा कि विभाजन के दौरान लोगों के बलिदान को याद करने का यह निर्णय ‘‘उनकी संवेदनशीलता का साक्ष्य’’ है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को उनके ‘‘संवेदनशील निर्णय’’ के लिए बधाई देते हुए कहा कि विभाजन के घाव और प्रियजनों को खोने के दुख को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता है।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे विश्वास है कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समाज से भेदभाव व द्वेष की दुर्भावना को खत्म कर शांति, प्रेम व एकता को बल देगा।’’

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि विभाजन के दौरान पीढ़ियां तितर बितर हो गईं और कई लोगों के घाव कभी नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन "हम यह सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हैं - हम फिर कभी नहीं बंटेंगे। फिर कभी हम अलग नहीं होंगे और आगे, एकसाथ मिलकर एक नये भारत का निर्माण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू