लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के पीएजीडी के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:50 IST

Open in App

जम्मू, 22 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के शामिल होने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने मंगलवार को स्वागत किया ।

रैना ने कहा, ''हमें देश हित में निश्चित तौर पर एकजुट होना चाहिये और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के ​लिये काम करना चाहिये ।

भाजपा नेता ने यह बैठक बुलाने के लिये प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुये कहा कि उन्होंने हमेशा विकास के मसलों का समाधान करके और वंचित समाज के लोगों को न्याय दिला कर जम्मू कश्मीर के लिये अपना बड़ा दिल दिखाया है ।

पार्टी की एक आपात बैठक के बाद रैना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों की 24 जून को बैठक बुलायी है और यह हम सबके लिये गौरवपूर्ण क्षण है । हम इस अवसर का इस्तेमाल जनहित के मुद्दों को उठाने के लिये करेंगे और देश को मजबूत करने के संबंध में बातचीत करेंगे ताकि देश का झंडा हमेशा बुलंद रहे ।''

उन्होंने कहा कि केंद्र ने खुले दिमाग और दिल से जम्मू-कश्मीर की पार्टियों को निमंत्रण दिया है और अब यह आमंत्रित लोगों की जिम्मेदारी है कि वे बैठक में शामिल हों।

पीएजीडी के बैठक में शामिल होने के निर्णय पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, “यह बहुत अच्छा है कि सभी राजनीतिक दल इसमें हिस्सा ले रहे हैं । हमने पहले ही घोषणा की है कि हम अपने सहयोगियों के साथ इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं ।''

उन्होंने कहा, ''यह बेहद महत्वपूर्ण बैठक है और जब प्रधानमंत्री अध्यक्षता करते हैं तो इसकी अपनी शुचिता है ।ज​नहित के सभी मुद्दों पर इसमें चर्चा होगी । हमें अपने राष्ट्र और तिरंगे के लिए एक स्वर में बोलने के लिए हाथ मिलाना होगा। हमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को मजबूत करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए