लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पेट्रोल, डीजल की कीमत में कटौती के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिवाली का उपहार बताया।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि इस फैसले से खपत बढ़ेगी और महंगाई नीचे रखने में मदद मिलेगी।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी जी की सरकार को दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क को कल से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी से खपत को भी बढ़ावा मिलेगा और मुद्रास्फीति कम रहेगी, इस प्रकार गरीब और मध्यम वर्ग को मदद मिलेगी।’’

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि मोदी ने दिवाली पर शानदार उपहार दिया है।

सरकार ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की, ताकि खुदरा दरों को रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे लाया जा सके।

दिवाली की पूर्व संध्या पर की गयी इस घोषणा से ईंधन की आसमान छूती कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी और महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को भी कुछ राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 110.08 रुपये थी। इसकी कीमत पिछले छह महीनों में ही 20 रुपये बढ़ गई है।

पूरे साल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है, सितंबर तक दोनों ईंधनों की कीमतों में 17 और 20 बार वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह