लाइव न्यूज़ :

भाजपा शिवाजी के नाम पर वोट चाहती है लेकिन उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने पर चुप है : शिवसेना

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर शिवसेना ने मंगलवार को भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उसपर छत्रपति शिवाजी के नाम पर वोट चाहने और कर्नाटक में उनकी प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ पर चुप रहकर ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाया।

शिवसेना नेता संजय राउत ने छत्रपति शिवाजी और स्वतंत्रता सेनानी संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा के तोड़फोड़ की पृष्टभूमि में अशांति पैदा करने के आरोप में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) को प्रतिबंधित करने की चुनौती कर्नाटक की भाजपा सरकार को दी।

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘केंद्र इस मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपना रहा है।मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी गए और छत्रपति शिवाजी का उल्लेख किया कि उन्होंने कैसे मुगलों से लड़ा। लेकिन एक भी केंद्रीय मंत्री ने भाजपा शासित राज्य में छत्रपति शिवाजी के हुए अपमान पर एक शब्द तक नहीं बोला।’’

एमईएस के मुद्दे पर राउत ने कहा कि वह राजनीतिक संगठन नहीं है और गत 70 साल से बेलगाम क्षेत्र में मराठी भाषी लोगों के मुद्दों को उठा रहा है। शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमावर्ती इलाके में मराठी भाषी लोगों के लिए बलिदान दिया है और खून बहाया है।’’

उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक सरकार ने गैर कानूनी तरीके से एमईएस के 200 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और उनपर लाठी चार्ज किया। राउत ने कहा, ‘‘भाजपा के संवेदनशील नेता क्या कर रहे है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज जिसपर बात हो रही है, वह है एमईएस पर प्रतिबंध। लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि वे एमईएस को प्रतिबंधित करके दिखाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं