भाजपा एक विधेयक के जरिए चुनी हुई दिल्ली सरकार की शक्ति को कम करना चाहती है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:31 IST2021-03-15T16:31:38+5:302021-03-15T16:31:38+5:30

BJP wants to reduce the power of elected Delhi government through a bill: Kejriwal | भाजपा एक विधेयक के जरिए चुनी हुई दिल्ली सरकार की शक्ति को कम करना चाहती है: केजरीवाल

भाजपा एक विधेयक के जरिए चुनी हुई दिल्ली सरकार की शक्ति को कम करना चाहती है: केजरीवाल

नयी दिल्ली, 15 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोकसभा में एक नया विधेयक लाकर उनकी चुनी हुई सरकार की शक्तियों को बहुत कम करना चाहती है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह विधेयक “संविधान पीठ के फैसले के विपरीत’ है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 को सोमवार को संसद के निचले सदन में पेश किया जाएगा। इस विधेयक में दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) को अधिक शक्तियां देने का प्रावधान रखा गया है।

केजरीवाल ने ट्वीट, “ दिल्ली के लोगों द्वारा खारिज किए जाने (विधानसभा में आठ सीटें और हाल के एमसीडी उपचुनाव में एक भी सीट न मिलने) के बाद भाजपा आज लोकसभा में एक विधेयक के जरिए चुनी हुई सरकार की शक्तियों को काफी कम करना चाहती है। यह विधेयक संविधान पीठ के फैसले के विपरीत है। हम भाजपा के असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी कदम की कड़ी निंदा करते हैं।”

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, “ विधेयक कहता है- 1. दिल्ली के लिए ‘सरकार’ का मतलब एलजी होगा, तो फिर चुनी हुई सरकार क्या करेगी?.. 2. सभी फाइलें एलजी के पास जाएंगी। यह संविधान पीठ के 4.7.18 के फैसले के खिलाफ है जो कहता है कि फाइलें एलजी को नहीं भेजी जाएंगी, चुनी हुई सरकार सभी फैसले करेगी और फैसले की प्रति एलजी को भेजी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP wants to reduce the power of elected Delhi government through a bill: Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे