लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव में सांप्रदायिकता का रंग घोलना चाहती है भाजपा: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: March 18, 2021 20:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 मार्च कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा असम विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिकता का रंग घोलने के लिये बार- बार एआईयूडीएफ के साथ उसके गठबंधन पर सवाल उठा रही है क्योंकि उसके पास विकास के मोर्च पर दिखाने के लिये कुछ नहीं है।

कांग्रेस ने भाजपा की तुलना एक ऐसे छात्र से की, जो पूरे साल पढ़ाई नहीं करता और जब परीक्षा के दौरान कठिन सवाल आते हैं तो बहाने ढूंढने लगता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि असम की भाजपा सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान केवल झूठ फैलाने, समाज को बांटने और भाईचारा खत्म करने में व्यस्त रही और विकास के मोर्चे पर उसने ''कुछ नहीं किया।''

उन्होंने कहा, '' मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनावाल ने पांच साल में असम में कुछ नहीं किया, इसलिये भाजपा नेता कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। वे इसे सांप्रदायिक का रंग देने और चुनावी मुद्दा बनाने के प्रयास कर रहे हैं।''

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्येक मोर्चे पर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के महागठबंधन में शामिल होने पर सवाल उठा रही है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ''वह एक ऐसे छात्र की तरह है जो पूरे साल पढ़ाई नहीं करता और परीक्षा के दौरान कहता है कि प्रश्न पत्र बहुत कठिन है। भाजपा ने असम में बीते पांच साल में ऐसी कोई उपलब्धि हासिल नहीं की, जिसपर वह बात कर सके।''

भाजपा नेताओं द्वारा एआईयूडीएफ पर घुसपैठ को बढावा देने के आरोप लगाए जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि सीमा सुरक्षा केन्द्र सरकार का विषय है, जहां भाजपा बीते सात साल से काबिज है।

उन्होंने कहा, '' आप (भाजपा) केन्द्र और राज्य दोनों की सत्ता पर काबिज हैं। यदि आप सीमाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो सत्ता हमें सौंप दें। हम अपनी भूमि की रक्षा कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे