लाइव न्यूज़ :

लोगों का धन लूटने के लिए पश्चिम बंगाल में ‘दोहरे इंजन की सरकार’ चाहती है भाजपा: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 08:45 IST

Open in App

नगराकटा (पश्चिम बंगाल), 21 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के नारे ‘दोहरे इंजन वाली सरकार’ (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार) की शनिवार को आलोचना करते हुए कहा कि भगवा दल सार्वजनिक धन हड़पने के लिए यह व्यवस्था चाहता है।

तृणमूल की युवा शाखा के अध्यक्ष और डायमंड हॉर्बर सीट से सांसद बनर्जी ने यह भी दावा किया कि यह नारा इस बात को भी साबित करता है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पश्चिम बंगाल की मदद नहीं कर रही है, क्योंकि वह राज्य में सत्ता में नहीं है।

भाजपा नेता यह तर्क देते हुए ‘दोहरे इंजन वाली सरकार’ के नारे लगा रहे हैं कि संभवत: अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल के विकास में तेजी आएगी, क्योंकि केंद्र में भी उसी की सरकार है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नगराकटा में एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा कह रही है कि वह राज्य में दोहरे इंजन वाली सरकार चाहती है। वे राज्य में दोहरे इंजन वाली सरकार क्यों चाहते हैं? ताकि वे आमजन का धन लूट सकें और बच निकलें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) बंगाल के लिए कुछ नहीं किया, क्योंकि यहां दोहरे इंजन वाली सरकार नहीं है। यह भाजपा सरकार का चरित्र है। वे गैर भाजपा शासित राज्यों के लिए कुछ नहीं करते।’’

बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में हर नागरिक को 15-15 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन लोगों को पिछले सात साल में एक भी पैसा नहीं मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘अब वे राज्य के लोगों, किसानों को यह कहकर रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं कि यदि वे सत्ता में आते हैं, तो उन्हें 18-18 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह आम आदमी को बेवकूफ बनाने की एक और कोशिश है।’’

भाजपा कह रही है कि राज्य में यदि वह सत्ता में आती है, तो वह प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत राज्य के हर किसान को 18-18 हजार रुपए देगी।

उन्होंने तृणमूल के नए चुनावी नारे- ‘बांग्ला निजेर मेयेकेई चाये’ (बंगाल अपनी बेटी को चाहता है)’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी के रूप में पेश किया और कहा, ‘‘हम दिल्ली में बैठे लोगों के आगे सभी सिर नहीं झुकाएंगे। बंगाल के लोग अपनी बेटी ममता बनर्जी पर पूरा भरोसा दिखाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन