लाइव न्यूज़ :

‘भाजपा चुनावों से पहले मुझे घर के अंदर रखना चाहती थी’: बनर्जी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:30 IST

Open in App

गोपीबल्लवपुर, 17 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में प्रचार अभियान के दौरान खुद के घायल होने को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें घर के अंदर रखना चाहती थी।

झारग्राम जिले के गोपीबल्लवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उन पर शारीरिक हमला किया करती थी और अब भाजपा भी वही कर रही है।

बनर्जी ने एक व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे (भाजपा) मुझे घर के अंदर रखना चाहते थे ताकि मैं चुनाव के दौरान बाहर न जा सकूं। उन्होंने मेरा पैर घायल कर दिया।’’

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘वे मेरी आवाज को नहीं दबा सकते, हम भाजपा को हरा देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उम्मीदवारों के लिए आप जो वोट डालेंगे, वह मेरे लिए होगा।’’

बनर्जी ने दावा किया कि हालांकि भाजपा ने 2019 में झारग्राम लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन पार्टी के सांसद ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे