लाइव न्यूज़ :

विधानसभा में अधिकारी के नंदीग्राम बयान पर अध्यक्ष की आपत्ति जताने के बाद भाजपा ने बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:16 IST

Open in App

कोलकाता, छह जुलाई पश्चिम बंगाल विधानसभा में अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी हार पर कुछ टिप्पणी करने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद भाजपा के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर बनर्जी को 1956 मतों से पराजित किया था। बहरहाल, टीएमसी सुप्रीमो ने चुनाव परिणामों को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

सदन का भोजनावकाश होने से करीब 30 मिनट पहले विपक्ष के नेता ने राज्यपाल के उद्घाटन भाषण पर चर्चा के दौरान बनर्जी पर प्रहार करने के लिए नंदीग्राम चुनाव का मामला उठाया, जिसका सत्ता पक्ष ने विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारी से आग्रह किया कि जो मामला अदालत के विचाराधीन है, उस पर टिप्पणी नहीं करें।

बहरहाल, विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान जारी रखा, जिसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें दूसरी बार चेतावनी दी। इसके बाद अधिकारी एवं भाजपा के अन्य विधायक सदन से बाहर चले गए।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नैहाटी से विधायक पार्थ भौमिक ने अधिकारी पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा, ‘‘1757 की पलासी की लड़ाई के बाद एक और मीरजाफर ने बंगाल को बाहरी लोगों को सौंपने का षड्यंत्र किया’’, जिसका सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने मेज थपथपाकर समर्थन किया।

टीएमसी के बड़े नेता रहे अधिकारी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। चुनाव रैलियों में टीएमसी, भाजपा को अक्सर ‘‘बाहरी लोगों की पार्टी’’ कहती थी, क्योंकि राज्य में चुनाव प्रचार का नेतृत्व दिल्ली से आए केंद्रीय नेता करते थे।

भौमिक ने कहा, ‘‘‘दीदी के बोलो’ (शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन -- बड़ी दीदी से कहो) की तरह दल-बदल विरोधी कानून के बारे में पूछताछ के लिए ‘बाबा के बोलो’ (दादा से कहो) पहल की शुरुआत होनी चाहिए।’’ वह विपक्ष के नेता अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी का जिक्र कर रहे थे, जो कांथी से टीएमसी के टिकट पर सांसद चुने गए, लेकिन बाद में भगवा दल में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे