लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल से मिले भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह : बताया औपचारिक मुलाकात

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:05 IST

Open in App

लखनऊ, छह जून उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना संबंधी सवाल पर कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन बहुत मजबूती के साथ चल रहे हैं। देश के अंदर सबसे मजबूत संगठन और सबसे लोकप्रिय सरकार उत्तर प्रदेश में ही काम कर रही है।’’

राज्यपाल से मुलाकात के कारण के बारे में पूछे जाने पर भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया, ‘‘पार्टी का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अभी तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी इसीलिए वह मिलने चले आए।’’

इस सवाल पर कि यह मुलाकात कहीं प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो नहीं हुई, सिंह ने कहा "यह एक औपचारिक और व्यक्तिगत भेंट थी।"

इस सवाल पर कि मंत्रिमंडल में कई पद खाली हैं, भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा "पद खाली हैं लेकिन यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री उचित समय पर अपना निर्णय लेंगे।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित सवालों को टाल गए।

गौरतलब है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने पिछले हफ्ते राजधानी लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा प्रदेश के तमाम मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक की थी।

माना जा रहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव से बमुश्किल आठ महीने पहले कोविड-19 महामारी प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार के प्रति अदालतों के कड़े रुख से उत्पन्न असहज स्थितियों तथा कुछ अन्य कारणों से प्रदेश में सरकार और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। हालांकि सिंह ने इसे ‘‘कपोल कल्पना’’ करार दिया था। बहरहाल, सिंह के शनिवार को अचानक दोबारा लखनऊ पहुंचने से कयासों का दौर फिर से शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सीटी स्कैन और USG किया गया

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए तेल के नए दाम, जल्दी से करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी