लाइव न्यूज़ :

भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण का कर रही इस्तेमाल :माकपा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 01:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण’’ के दोहरे इंजन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

हाल में अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर उन पर निशाना साधते हुए वामपंथी दल के मुखपत्र ‘ पीपुल्स डेमोक्रेसी’ ने कहा कि इस भाषण के विषय ने स्पष्ट कर दिया कि ‘दोहरे इंजन’ का असली मतलब क्या है। मुखपत्र ने कहा, ‘‘ यह सांप्रदायिक एवं जातीय अपील का सम्मिश्रण है।’’

पार्टी मुखपत्र के संपादकीय में दावा किया गया, ‘‘ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच भाजपा मोदी एवं आदित्यनाथ के नेतृत्व में सांप्रदायिक एवं जातीय ध्रुवीकरण के दोहरे इंजन पर सवार हो गयी है। नरेंद्र मोदी के भाषण को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी पृष्ठभूमि में देखा जाना चाहिए।’’

उसने कहा, ‘‘ वह लोगों को चार पांच साल का समय याद दिलाना नहीं भूले जब परिवार अपने घरों में भय के साये में रहते थे तथा बहन एवं बेटियां बाहर निकलने से डरती थीं। भय के इस माहौल से कई लोगों को अपना पैतृक घर छोड़ना पड़ा। यह भाजपा सांसद हुकुम सिंह के इस झूठे दावे की प्रतिध्वनि थी कि मुस्लिम अपराधियों के डर के कारण शामली जिले में सैकड़ों परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह