लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ओबीसी आरक्षण का मुद्दा हल होने तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:57 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग से 21 दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों पर आगे नहीं बढ़ने का आग्रह किया और कहा कि चुनाव कराना अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के साथ अन्याय होगा।

शेलार का आग्रह उच्चतम न्यायालय द्वारा उन सीटों पर इन चुनावों पर रोक लगाने की पृष्ठभूमि में आया है जहां ओबीसी के लिए 27 फीसदी तक आरक्षण दिया जाना है।

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त यू पी एस मदान ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के आलोक में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

चुनाव आयोग के इस फैसले की विभिन्न राजनीतिक दलों ने आलोचना की है।

उच्चतम न्यायालय ने ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत तक आरक्षण वाली सीटों पर चुनाव कराने पर रोक लगाते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया था कि अन्य सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक और पूर्व मंत्री शेलार ने बुधवार को राज्य चुनाव आयुक्त को चुनाव पर रोक लगाने के लिए एक लिखित अनुरोध सौंपा।

उन्होंने कहा, “कुछ सीटों पर (स्थानीय निकायों में) चुनाव नहीं होने जा रहा है क्योंकि ओबीसी के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। कुछ सीटों को छोड़कर बाकी सीटों पर चुनाव कराना ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय होगा। इसलिए हमने आयुक्त से अनुरोध किया कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता तब तक चुनाव स्थगित कर दें।”

एमवीए सरकार ने ऐलान किया था कि वह शीर्ष अदालत में एक हलफनामा दायर कर अनुरोध करेगा कि या तो 21 दिसंबर को स्थानीय निकायों की सभी सीटों पर चुनाव की अनुमति दी जाए या इसे पूरी तरह से स्थगित कर दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट