लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उपराज्यपाल से लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए दिल्ली सरकार को निेर्देश देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता पी एस कपूर ने उपराज्यपाल से दिल्ली सरकार को राष्ट्रीय राजधानी में लोकायुक्त की नियुक्ति करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

कपूर ने एक बयान में कहा कि लोकायुक्त का पद पिछले साल दिसंबर से रिक्त है और अरविन्द केजरीवाल सरकार पद को भरने में रुचि नहीं दिखा रही जो प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

दिल्ली सरकार की ओर से कपूर के आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

कपूर ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और दिल्ली सरकार से संबंधित कई मामले लोकायुक्त कार्यालय में लंबित हैं तथा पद रिक्त होने की वजह से इन मामलों की सुनवाई में विलंब हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 दिसंबर की सुबह अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, अपने शहर में दाम देखें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

भारत अधिक खबरें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे