लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उपराज्यपाल से अल्पसंख्यक क्षेत्रों का 'सुरक्षा ऑडिट' करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:26 IST

Open in App

जम्मू, 16 नवंबर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की चुन-चुनकर की गई कथित हत्याओं के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घाटी में अल्पसंख्यक क्षेत्रों और कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के आवास शिविरों के व्यापक ‘सुरक्षा ऑडिट’ की मंगलवार को मांग की।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता और पूर्व विधायक गिरधारी लाल रैना ने यहां राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक में यह मांग उठाई।

रैना ने विस्थापित समुदाय, विशेष रूप से कश्मीर के धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान की भी मांग की, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत भर्ती किए गए कर्मचारी भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने आतंकवादियों के कथित हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

रैना ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम उन क्षेत्रों की पूर्ण और व्यापक सुरक्षा ऑडिट के लिए एक आदेश जारी करने की मांग करते हैं जहां धार्मिक अल्पसंख्यक कश्मीर में रहते हैं, जिसमें प्रधानमंत्री पैकेज के तहत भर्ती किये गये कर्मचारियों के लिए पारगमन शिविर भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक अल्पसंख्यक कर्मचारियों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं की जाती और अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न बंद नहीं किया जाता, तब तक इन कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने के लिए कहा जाए।’’

उन्होंने कहा कि घाटी में अल्पसंख्यक लोगों की लक्षित और चुन-चुनकर की गई हत्याओं की घटनाओं ने अल्पसंख्यक समुदाय की आशाओं, आकांक्षाओं और संयम को ठेस पहुंचाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं