लाइव न्यूज़ :

असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के गठन के लिए भाजपा, यूपीपीएल और जीएसपी ने हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 दिसंबर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि अगले बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) का संयुक्त रूप से गठन करने के लिए भाजपा ने रविवार को यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है, क्योंकि हाल ही में संपन्न हुए बीटीसी चुनाव का परिणाम त्रिशंकु रहा। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है।

सोनोवाल ने तीनों दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि 40 सदस्यीय नई परिषद की अध्यक्षता यूपीपीएल के प्रमुख प्रमोद बोडो करेंगे।

नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक और मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंगलदोई के सांसद दिलीप सैकिया, यूपीपीएल के प्रमुख प्रमोद बोडो और जीएसपी प्रमुख और कोकराझार के सांसद नबा कुमार सरानिया के बीच कल रात से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

राज्य सरकार में भाजपा की गठबंधन सहयोगी बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, वहीं यूपीपीएल ने 12, भाजपा ने नौ जबकि जीएसपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की है।

बीपीएफ प्रमुख हाग्रामा मोहिलरी ने दिन में पहले भाजपा से परिषद का गठन करने के लिए अपना समर्थन देने की अपील की थी क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य और केंद्र में गठबंधन में हैं।

बीपीएफ पिछले तीन कार्यकाल से परिषद का नेतृत्व कर रहा था। मोहिलरी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में नियुक्त थे।

परिषद का चुनाव नई दिल्ली में 27 जनवरी को नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सभी चार धड़ों के नेताओं द्वारा नए बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद हुआ।

बीटीसी का चुनाव चार जिलों- कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी में हुआ, जो बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के अंतर्गत आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो