लाइव न्यूज़ :

Bjp ने कश्मीर में आम लोगों की मौत के लिए अलगाववादियों और पार्टियों को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात

By भाषा | Updated: December 17, 2018 04:01 IST

सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में सात आम लोगों की मौत के एक दिन बाद, जम्मू कश्मीर भाजपा ने रविवार को कहा कि इन मौतों की जिम्मेदारी अलगाववादियों और आतंकवादियों के समर्थकों की है

Open in App

सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में सात आम लोगों की मौत के एक दिन बाद, जम्मू कश्मीर भाजपा ने रविवार को कहा कि इन मौतों की जिम्मेदारी अलगाववादियों और आतंकवादियों के समर्थकों की है, जिनमें मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियां भी जिम्मेदार हैं।

घटना में आम लोगों की जन हानि पर दुख जताते हुए पार्टी ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा कथित गोलीबारी ‘अपरिहार्य’ थी क्योंकि भीड़ पथराव कर रही थी और कानून को अपने हाथ में ले लिया था और चेतावनियों के बावजूद हट नहीं रही थी।

पुलवामा जिले के एक गांव में तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर करने के बाद पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने कथित रूप से गोलीबारी की। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुनील सेठी ने एक बयान में कहा, ‘‘ गोलीबारी में आम लोगों की मौत होना चिंता का मामला है, लेकिन ऐसी मौतों की जिम्मेदारी अलगाववादियों और आतंकवादियों के समर्थकों की है जिनमें मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हैं जो अपना अस्तित्व बचाने के लिए अलगाववादियों के हाथों में खेल रही हैं।’’ 

भाजपा ने मुख्यधारा की किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका संदर्भ जाहिर तौर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस तथा पीडीपी की ओर था।

उन्होंने कहा कि मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियां अपनी भूमिका नहीं निभा रही हैं, बल्कि अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से भाग रही हैं और युवाओं को अलगाववादियों तथा आतंकवादियों के ‘छलकपट वाले प्रोपोगेंडा’ के भरोसे छोड़ दिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया