लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 16:39 IST

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सचिव बीके संत ने कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।6 सितंबर को नई दिल्ली आकर गृह मंत्री अमित शाह से बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की थीं। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

राज्यपाल के सचिव बीके संत ने कहा कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 6 सितंबर को नई दिल्ली आकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थीं। तभी से भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं।

राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है । उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल केके पॉल की जगह ली थी।

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। इससे पहले मारग्रेट अल्वा यहां की राज्यपाल रह चुकी हैं। बेबी रानी मौर्य का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। वह 1995-2000 तक ताजननरी आगरा की मेयर रह चुकी हैं। 2002 में भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य बनाया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों