उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 16:39 IST2021-09-08T14:04:04+5:302021-09-08T16:39:05+5:30

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सचिव बीके संत ने कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

bjp up Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya submitted resignation to President Ram Nath Kovind  | उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। 

Highlightsराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।6 सितंबर को नई दिल्ली आकर गृह मंत्री अमित शाह से बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की थीं। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

राज्यपाल के सचिव बीके संत ने कहा कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 6 सितंबर को नई दिल्ली आकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थीं। तभी से भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं।

राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है । उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल केके पॉल की जगह ली थी।

बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। इससे पहले मारग्रेट अल्वा यहां की राज्यपाल रह चुकी हैं। बेबी रानी मौर्य का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। वह 1995-2000 तक ताजननरी आगरा की मेयर रह चुकी हैं। 2002 में भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य बनाया था।

Web Title: bjp up Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya submitted resignation to President Ram Nath Kovind 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे