लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की भाजपा इकाई ने कर्नाटक से मेकेदातु परियोजना बंद करने की मांग करते हुए भूख हड़ताल की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:17 IST

Open in App

तंजावुर (तमिलनाडु), पांच अगस्त कर्नाटक के मेकेदातु में कावेरी नदी के निकट जलाशय बनाने के प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कदम का विरोध करते हुये पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने बृहस्पतिवार को यहां भूख हड़ताल की।

बैलगाड़ी जुलूस के बीच हरे रंग की शॉल ओढ़े भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक को जलाशय बनाने की योजना पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए, जिसका उद्देश्य पेयजल की जरूरतों को पूरा करना और बिजली का उत्पादन करना है।

कर्नाटक में इस मुद्दे पर भाजपा सरकार का साथ देने वाली विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया कि कानून स्पष्ट रूप से तमिलनाडु के पक्ष में है कर्नाटक बिना इसकी मंज़ूरी के बांध का निर्माण नहीं कर सकता है।

यहां दिन भर चलने वाले उपवास स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा, ‘‘ भूख हड़ताल करने के पीछे की हमारी मांग है कि कर्नाटक सरकार मेकेदातु बांध बनाने की योजना छोड़ दे। हम इस परियोजना को आगे बढ़ाने की विपक्ष की मांग की निंदा करते हैं । हम इसके निर्माण की अनुमति नहीं दे सकते हैं।’’

अन्नामलाई ने कहा, ‘‘ अंतर-राज्य नदी जल विवाद अधिनियम स्पष्ट है। जल धारा के निचले तट पर स्थित (तमिलनाडु) राज्य की मंज़ूरी के बिना आप बांध नहीं बना सकते हैं। भाजपा हमेशा किसानों के कल्याण के लिए खड़ी रही है और पार्टी मेकेदातु बांध निर्माण को मंज़ूरी नहीं दे सकती।’’

राज्य के उपजाऊ कावेरी डेल्टा क्षेत्र में स्थित तंजावुर को तमिलनाडु का ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे