लाइव न्यूज़ :

भाजपा उप्र चुनाव को टालने के लिए कोविड के बहाने का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है: येचुरी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 दिसंबर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव स्थगित करने के लिए कोविड ​​-19 के बढ़ते मामलों को बहाने के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसे चुनाव में हार नज़र आ रही है।

असम के प्रख्यात कम्युनिस्ट नेता नंदेश्वर तालुकर के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए येचुरी ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वह 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कोविड ​​-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित करने पर विचार करे।

हालांकि, माकपा नेता ने यह नहीं बताया कि उच्च न्यायालय का अनुरोध कैसे सत्तारूढ़ भाजपा के चुनावों को स्थगित करने की मांग के समान है।

पूर्व सांसद ने पूछा, “ जब काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया जा रहा था तब क्या कोविड-19 नहीं था?” उन्होंने कहा, “सच तो यह है कि भाजपा को डर है कि उत्तर प्रदेश में उसकी हार होगी और वह इसका सामना नहीं करना चाहती है।”

राजनीतिक विरोधियों को शांत कराने के लिये (ईडी) जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुये येचुरी ने दावा किया कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को किनारे करने के लिए ईडी का उपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव को (लोगों से) समर्थन मिल रहा है और इसलिए, उनके स्थानीय नेताओं को ईडी के छापे का सामना करना पड़ रहा है।”

येचुरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां अपनी विश्वसनीयता खो रही हैं। उन्होंने न्यायपालिका के कामकाज पर भी सवाल उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos