लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप बीजेपी गिराना चाहती है राजस्थान सरकार, गहलोत ने कहा-सरकार को खतरा नहीं

By शीलेष शर्मा | Updated: June 11, 2020 05:56 IST

राजस्थान में कांग्रेस के पास 107 विधायकों का समर्थन है जिसमें 6 वह विधायक भी शामिल हैं जो बसपा से निकल कर पिछले दिनों कांग्रेस में आये थे।  गहलोत सरकार को 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है जबकि भाजपा के पास 72 अपने और 6 अन्य का समर्थन है। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अब राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए राज्य सभा चुनाव से ठीक पहले विधायकों को तोड़ने की कोशिश में जुटी है।  अशोक गेहलोत ने भाजपा की इस कोशिश को नाकाम करने के लिए अपने किले को सुरक्षित कर लिया है। 

नई दिल्ली: गुजरात, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में  कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के बाद भाजपा अब राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए राज्य सभा चुनाव से ठीक पहले विधायकों को तोड़ने की कोशिश में जुटी है।  राज्य के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की इस कोशिश को नाकाम करने के लिए अपने किले को सुरक्षित कर लिया है।  उन्होंने दावा किया की सभी विधायक एक जुट हैं और भाजपा की कोशिश को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।  

इस नए राजनैतिक संकट को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने रणदीप सुरजेवाला और महासचिव के सी वेणुगोपाल को जयपुर रवाना कर दिया है ताकि वे गेहलोत के साथ विधायकों को एक जुट रखने में मदद कर सकें।  कांग्रेस के सामने राज्य में दोहरी चुनौती है , एक तरफ गुजरात से आये 19  काँग्रेसी विधायकों को एक जुट रखना है तो दूसरी ओर राज्य के काँग्रेसी विधयकों को एक जुट रखने की चुनौती है। 

राजस्थान विधानसभा का क्या है गणित

इस समय राजस्थान में कांग्रेस के पास 107 विधायकों का समर्थन है जिसमें 6 वह विधायक भी शामिल हैं जो बसपा से निकल कर पिछले दिनों कांग्रेस में आये थे।  गहलोत सरकार को 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है जबकि भाजपा के पास 72 अपने और 6 अन्य का समर्थन है।  सूत्र बताते हैं की भाजपा कांग्रेस के उन विधायकों पर डोरे डाल रही है जो या तो निर्दलीय हैं या फिर बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।  

कांग्रेस के मुख्यसचेतक महेश जोशी ने राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को पत्र लिख कर इस पूरे मामले की जांच करने को कहा है यह आरोप लगते हुए कि भाजपा ने जैसे  मध्यप्रदेश , गुजरात और कर्नाटक में तोड़ फोड़ की उसी तर्ज पर राजस्थान में भी प्रलोभन देकर विधायकों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश की जा रही है ताकि चुनी हुई सरकार को अस्थिर किया जा सके।   

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह