लाइव न्यूज़ :

भाजपा बॉलीवुड का एक टुकड़ा उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश कर रहीः महाराष्ट्र के मंत्री

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:07 IST

Open in App

औरंगाबाद, एक दिसंबर मुम्बई में फिल्मी हस्तियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ‘बॉलीवुड का एक टुकड़ा’ इस उत्तरी राज्य में ले जाने का षडयंत्र रच रही है।

चव्हाण ने ट्वीट किया, ‘‘ जब भाजपा महाराष्ट्र में सत्ता में थी तब कई उद्योग एवं कार्यालय गुजरात स्थानांतरित कर दिये गये थे। महाराष्ट्र में सरकार बदल गयी, लेकिन भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार के नाम पर अब बॉलीवुड का एक टुकड़ा ले जाने की पटकथा तैयार कर रही है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ भाजपा के शासनकाल में जो कुछ हुआ, हम फिर वह नहीं होने देंगे।’’

आदित्यनाथ आज मुम्बई पहुंच रहे हैं और उनका दो दिसंबर को उद्योगपतियों एवं फिल्मी हस्तियों से मिलने का कार्यक्रम है।

चव्हाण ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ पहले महाराष्ट्र का महत्व जान-बूझकर घटाया गया लेकिन सरकार चुप रही। भाजपा नेताओं ने बस अपने वरिष्ठ नेताओं को प्रसन्न रखने के लिए मुख्यमंत्री फंड के वास्ते धन जुटाने के बजाय पीएम केयर्स फंड में धन जुटाने में अगुवाई की। ’’

उन्होंने कहा कि हर राज्य को अपने आपको विकसित करने और दूसरे राज्यों की मदद करने का हक है लेकिन किसी भी राज्य को ‘दूसरे का हिस्सा’ छीनने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी के इस कदम का समर्थन नहीं करना चाहिए और इस पाप में भागीदार नहीं बनना चाहिए।’’

आदित्यनाथ ने नोएडा में एक फिल्म सिटी स्थापित करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना सितंबर में सामने रखी थी और फिल्म बिरादरी को फिल्म निर्माण के वास्ते उत्तर प्रदेश आने की पेशकश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'