भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को छठ पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही है : आप

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:34 IST2021-11-06T19:34:21+5:302021-11-06T19:34:21+5:30

BJP trying to stop Purvanchalis from performing Chhath Puja in Delhi: AAP | भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को छठ पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही है : आप

भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को छठ पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही है : आप

नयी दिल्ली, छह नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को छठ पूजा पर राजनीति उस वक्त और तेज हो गयी जब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों को पूजा के लिये जरूरी ‘घाट’ तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया ।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी से छठ पूजा पर ‘गंदी राजनीति’ बंद करने तथा लोगों को दिल्ली में छठ पूजा मनाने देने की अपील की।

आप के विधायक संजीव झा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में चेताते हुये कहा, ‘‘अगर, वे (भाजपा) छठ पूजा पर गंदी राजनीति जारी रखेंगे तो पूर्वांचल के लोग उन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगे।’’

आप के इस आरोप पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस साल युमना नदी के किनारे पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है।

हालिया आदेश में प्राधिकरण ने कहा कि राजधानी में पूजा का आयोजन करने की अनुमति यमुना तटों को छोड़कर कुछ अन्य स्थानों पर होगी।

इसके बाद झा ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से यमुना के किनारों पर छठ पूजा का आयोजन करने की अनुमति देने का आग्रह किया और कहा कि व्रतियों के पूजा करने से पहले घाटों को साफ कर दिया गया है।

आप विधायक ने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि एलजी साहब ने भाजपा के कहने पर यमुना तटों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।’’

झा ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी अब छठ पूजा समारोहों का आयोजन डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एवं नगर निगमों की जमीन पर भी करने से रोकने की कोशिश कर रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा पूर्वांचल के लोगों से घृणा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP trying to stop Purvanchalis from performing Chhath Puja in Delhi: AAP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे