लाइव न्यूज़ :

भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को छठ पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही : आप का आरोप

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को छठ पूजा को लेकर राजनीति उस वक्त और तेज हो गयी जब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों को पूजा के लिये जरूरी घाट तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया ।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी से छठ पूजा पर ‘गंदी राजनीति’ बंद करने तथा लोगों को दिल्ली में छठ पूजा मनाने देने की अपील की।

आप के विधायक संजीव झा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आगाह करते हुये कहा, ‘‘अगर, वे (भाजपा) छठ पूजा पर गंदी राजनीति जारी रखेंगे तो पूर्वांचल के लोग उन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगे।’’

आप के इन आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुये सत्तारूढ दल पर मामले में तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है ।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे आप नेताओं के ‘उकसावे वाले बयानों’ पर कोई ध्यान नहीं दें ।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस साल यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है।

हालिया आदेश में प्राधिकरण ने कहा कि राजधानी में पूजा की अनुमति यमुना तटों को छोड़कर कुछ अन्य खास स्थानों पर होगी।

इसके बाद झा ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से यमुना के किनारे छठ पूजा का आयोजन करने की अनुमति देने का आग्रह किया और कहा कि व्रतियों के पूजा करने से पहले घाटों को साफ कर दिया गया है।

आप विधायक ने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि एलजी साहब ने भाजपा के कहने पर यमुना तटों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।’’

झा ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी अब छठ पूजा समारोहों का आयोजन डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एवं नगर निगमों की जमीन पर भी करने से रोकने की कोशिश कर रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा पूर्वांचल के लोगों से घृणा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है