लाइव न्यूज़ :

भाजपा मेट्रो कार शेड का काम केंद्र सरकार के जरिए रोकने का प्रयास कर रही: महाराष्ट्र के मंत्री

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:26 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र सरकार के जरिए मेट्रो कार शेड परियोजना का काम रोकने की साजिश रच रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि कंजुरमार्ग मेट्रो कार शेड वाली भूमि उसकी है।

हालांकि, भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार अपने कामकाज को लेकर भ्रम पैदा कर रही है और प्रमुख आधारभूत परियोजनाओं को धीमा कर रही है।

ठाकरे ने आरे मेट्रो कार शेड परियोजना को समाप्त करने की पिछले महीने घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अब यह परियोजना कंजुरमार्ग में सरकारी भूमि पर बनेगी और स्थानांतरण में कोई खर्च नहीं आएगा।

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस नीत पिछली सरकार ने मेट्रो कार शेड के लिए मुंबई के हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में भूमि चिह्नित की थी।

मलिक ने कहा कि उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग ने इस मुद्दे पर राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि कार शेड परियोजना के लिए भूमि ‘गलत तरीके से’ आवंटित की गयी है।

उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि राज्य की है और परियोजना उसी जगह लगाई जाएगी।

मलिक ने कहा, ‘‘पहले भाजपा के लोग कह रहे थे कि यह निजी भूमि है। अब केंद्र (पत्र में) कह रहा है कि जमीन उसकी है।’’

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘यह सब देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा के लोग मेट्रो के कार्य में रोड़ा अटकाना चाहते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया