लाइव न्यूज़ :

'सम्मान निधि' की आड़ में किसानों का लाखों का नुकसान कराने की फिराक में भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 27, 2020 19:41 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर अपने ‘प्रिय पूंजीपति मित्रों’ को किसानों पर तरजीह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसान सम्मान की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर किसानों का हजारों-लाखों का नुकसान करना चाहती है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों से बातचीत की पेशकश भी कर रही है और आंदोलनकारी किसानों पर तरह-तरह के अनर्गल आरोप भी लगा रही है। उन्होंने कहा कि यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है।

बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, “भाजपा भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ जाता है। सरकार किसान सम्मान की नाम मात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका हजारों-लाखों का नुकसान करना चाहती है।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में जबसे भाजपा की सरकारें बनी हैं तबसे किसानों के लिए संकट के हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है और इस आंदोलन में सपा किसानों के साथ खड़ी है।

इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर अलग-अलग जिलों के विभिन्न गांवों में ‘समाजवादी किसान घेरा अभियान’ के तीसरे दिन भी विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों तथा जिलों के पदाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी नेताओं ने गांवों में अलाव जलाकर चौपाल लगाई और किसानों के बीच उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

चौधरी ने बताया कि पिछली 25 दिसंबर से शुरू किया गया यह कार्यक्रम एक दिन में एक-दो गांवों का चयन कर चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे