लाइव न्यूज़ :

भाजपा राकांपा नेता को बदनाम करने की कोशिश कर रही : जयंत पाटिल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:56 IST

Open in App

पुणे, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। आयकर विभाग द्वारा कथित कर चोरी के आरोप में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के परिवार के सदस्यों से जुड़े कुछ व्यवसायों और कुछ रियल एस्टेट डेवलपर्स पर छापेमारी के बाद पाटिल ने यह बात कही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापे मुंबई, पुणे, सतारा और महाराष्ट्र और गोवा के कुछ अन्य शहरों में मारे जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि जारी अभियान के तहत डीबी रियल्टी, शिवालिक, जरंदेश्वर सहकारी चीनी कारखाना (जरंदेश्वर एसएसके) जैसे व्यापारिक समूहों और पवार की बहनों से जुड़े व्यवसायों से संबंधित परिसरों को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, “मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि भाजपा नेता हमारे नेताओं के नाम लेते हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कार्रवाई की जाती है। बेशक यह हमारे नेताओं को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।"

पाटिल ने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी होती है कि भाजपा राकांपा से इतना “डरती” क्यों है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल