लाइव न्यूज़ :

'Agnipath' Scheme: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, 'अग्निपथ' के जरिए अपना 'सशस्त्र' कैडर तैयार कर रही है बीजेपी

By रुस्तम राणा | Updated: June 20, 2022 17:25 IST

सीएम ममता बनर्जी ने पूछा क्या भाजपा की योजना चार साल की सेवा अवधि के बाद इन ‘‘अग्निवीर’’ सैनिकों को अपने पार्टी कार्यालयों में ‘‘चौकीदार’’ के रूप में तैनात करने की है।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- अग्निवीरों को अपनी पार्टी में चौकीदार के रूप में तैनात करना चाहती है भाजपाबंगाल सीएम का आरोप- पार्टी युवकों के हाथ में हथियार देना चाहती है 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेना में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नई रक्षा भर्ती के जरिए अपना ‘‘सशस्त्र’’ कैडर आधार बनाने की कोशिश कर रही है। 

इस योजना को सशस्त्र बलों का अपमान करार देते हुए बनर्जी ने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या भाजपा की योजना चार साल की सेवा अवधि के बाद इन ‘‘अग्निवीर’’ सैनिकों को अपने पार्टी कार्यालयों में ‘‘चौकीदार’’ के रूप में तैनात करने की है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने विधानसभा में कहा, ‘‘ भाजपा इस योजना के तहत अपना सशस्त्र कैडर आधार बनाने की कोशिश कर रही है। वे चार साल बाद क्या करेंगे? पार्टी युवकों के हाथ में हथियार देना चाहती है।’’ 

बनर्जी ने कहा कि भाजपा, 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को ‘अग्निपथ’ जैसी योजनाओं के जरिए बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब वे देश के लोगों को इन योजनाओं के जरिए बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, इस योजना की सेना की तरफ से ये घोषणा नहीं की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका ऐलान किया है। अब मुंह बचाने के लिए सेना को सामने लाया जा रहा है। हमने बंगाल की सत्ता के आने के बाद किसी की नौकरी नहीं छीनी बल्कि एक लाख लोगों को नौकरी दी। इनमें 100 मामलों में गलती हो सकती है। हमें गलती सुधारने का मौका देना होगा। यहां ममता का इशारा राज्य में शिक्षक नियुक्ति में हुए घोटाले को लेकर था। इसके बाद, बनर्जी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा से बर्हिगमन किया।

(इनपुट न्यूज एजेंसी) 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह