कलबुर्गी नगर निगम में ‘ऑपरेशन लोटस’ की कोशिश कर रही है भाजपा: शिवकुमार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:06 IST2021-09-12T19:06:27+5:302021-09-12T19:06:27+5:30

BJP trying 'Operation Lotus' in Kalaburagi Municipal Corporation: Shivkumar | कलबुर्गी नगर निगम में ‘ऑपरेशन लोटस’ की कोशिश कर रही है भाजपा: शिवकुमार

कलबुर्गी नगर निगम में ‘ऑपरेशन लोटस’ की कोशिश कर रही है भाजपा: शिवकुमार

हुबली (कर्नाटक), 12 सितंबर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि कलबुर्गी नगर निगम पर नियंत्रण के लिए भारतीय जनता पार्टी ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने की कोशिश कर रही है। हाल में संपन्न नगर निगम चुनाव में खंडित जनादेश आया है।

शिवकुमार ने कलबुर्गी नगर निगम पर नियंत्रण करने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रयास जारी हैं। हमें पता है कि ऑपरेशन लोटस के लिए प्रयास चल रहे हैं। वे जो करना चाहते हैं, कर लें, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। पहले घोषणा (महापौर के चुनाव के लिए) हो जाने दें, फिर मैं बोलूंगा।’’

‘ऑपरेशन लोटस’ अन्य दलों के असंतुष्टों को तोड़ने के भाजपा के कथित प्रयासों को कहा जा रहा है।

कलबुर्गी के 55 सदस्यीय नगर निकाय में हाल में हुए चुनाव में खंडित जनादेश मिला, जिसमें कांग्रेस ने 27 सीटें जीती, भाजपा ने 23, जनता दल (सेकुलर) ने चार तथा एक सीट निर्दलीय ने जीती।

बहुमत 28 सीटों पर हासिल होता है, जिससे जद (से) के पार्षद ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गए हैं। कांग्रेस और भाजपा को इन चार सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने उस पार्टी से हाथ मिलाने का फैसला किया है, जो उन्हें महापौर पद का प्रस्ताव दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP trying 'Operation Lotus' in Kalaburagi Municipal Corporation: Shivkumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे