लाइव न्यूज़ :

भाजपा, तृणमूल एक ही थैली के चट्टे-बट्टे, वाम दलों से गठबंधन पर जल्द होगा फैसला: जितिन प्रसाद

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं तो भाजपा ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा, तृणमूल एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं और वाम दलों के साथ गठबंधन को लेकर जल्द फैसला किया जाएगा ।

प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया, ''पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर कांग्रेस किसी पसोपेश में नहीं है। जमीन पर वामपंथी दलों के साथ हमारे संयुक्त कार्यक्रम चल रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिकतर लोगों का विचार है कि हम वाम दलों के साथ गठबंधन करें। प्रदेश इकाई के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को फैसले के लिए अधिकृत कर दिया है। बहुत जल्दी फैसला हो जाएगा।''

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और वामदलों के तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की संभावना को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा जो कर रहे हैं वो ही लोग बताएंगे।

उन्होंने कहा, ''वाम दलों के साथ हमारा जमीन पर संयुक्त कार्यक्रम चल रहा है और प्रदेश सरकार का विरोध किया जा रहा है। फिर ऐसी बात कहां से आ गई?''

प्रसाद ने जोर दिया कि कांग्रेस तो चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के सभी संगठन और प्रदेश इकाई पूरी ताकत से लगी हुई है। आने वाले समय में पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार होगा।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम आश्यचर्यजनक होंगे और पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा।

चुनाव से पहले दल-बदल को लेकर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इन्होंने दूसरी पार्टियों को तोड़ने में महारत हासिल कर रखी है। ये सत्ता और धन का दुरुपयोग करके ऐसा करते हैं। तृणमूल ने पहले कांग्रेस के लोगों को तोड़ा और आज भाजपा उन्हें तोड़ रही है। इसमें जनता और बंगाल का कोई भला नहीं होना है।

प्रदेश में कांग्रेस और वाम दलों के लिए संभावनाओं को लेकर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में बड़ा समर्थन दिया था और अब राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार से प्रदेश को क्या मिला?

उन्होंने कहा, ''मैंने वहां देखा कि भाजपा की मंशा बंगाल के संस्कार एवं संस्कृति तोड़ने और गुजरात मॉडल लागू करने की है। रवींद्र नाथ टैगोर का अपमान किया जा रहा है। इससे जनमानस में ठेस पहुंचती है।''

वरिष्ठ नेता ने कहा कि बंगाल ने अब तक धर्म और जाति पर वोट नहीं दिया है। बंगाल की पहचान को बदलने का जो प्रयास हो रहा है उसमें सफलता नहीं मिलेगी।

बंगाल में एआईएमआईएम को कांग्रेस के लिए चुनौती के सवाल पर प्रसाद ने कहा कि जनता ने इन्हें (ओवैसी) पहचान लिया है कि ये कुछ पार्टियों के इशारे पर काम करते हैं और किसी एक पार्टी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में वह पूरी तरह बेनकाब हो जाएंगे। वैसे भी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू