लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के बड़ानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:44 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अप्रैल पश्चिम बंगाल में बड़ानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार पार्नो मित्रा की मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गयी। इस सीट के लिए चुनाव प्रचार बुधवार को खत्म हो गया।

पुलिस ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के सतीन सेन नगर से मोटरसाइकिल रैली के गुजरने के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। झड़प में दोनों दलों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

मित्रा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी पार्टी के समर्थकों को पिछले एक सप्ताह से धमका रहे थे और अचानक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

अभिनेत्री से नेता बनीं पार्नो मित्रा बड़ानगर थाना पहुंचीं और धरना पर बैठ गयीं जिससे पास में बी टी रोड पर कई घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और राज्य के मंत्री तापस राय ने भी थाना तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां पहुंचने से रोक दिया क्योंकि दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय के साथ मौजूद तापस राय ने आरोप लगाया कि मित्रा क्षेत्र में बाहरी लोगों को लाकर गड़बड़ी करना चाहती हैं।

तापस राय ने दावा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए