लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बंगाल में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर रैली निकाली

By भाषा | Updated: November 9, 2021 13:18 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को उत्तरी कोलकाता के माणिकतला इलाके में एक रैली निकालकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार से पेट्रोल और डीजल पर वैट (मूल्य वर्धित कर) कम करने की मांग की।

रैली का नेतृत्व करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में रैलियां निकालेंगे। प्रदर्शन इस कदर किया जाएगा कि लोगों की आवाज राज्य सचिवालय की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री के कार्यालय तक पहुंचेगी। प्रदर्शन से उन्हें लोगों की मांग को सुनने और पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की तरह निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ेगा।’’

गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सोमवार को यहां पुलिस से उस समय झड़प हो गयी थी जब उन्हें ईंधन की कीमतों पर राज्य द्वारा लगाए कर में कटौती की मांग को लेकर रैली निकालने से रोका गया था।

टीएमसी सरकार से पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा 13 नवंबर तक राज्यभर में रैलियां निकालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह