भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यात्रा पर कसा तंज, कहा- न्याय नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए

By एस पी सिन्हा | Published: January 14, 2024 05:29 PM2024-01-14T17:29:59+5:302024-01-14T17:30:11+5:30

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह माफी यात्रा निकालनी चाहिए। राहुल गांधी के दादा जी, दादी जी और पिता जी ने 50 साल तक देश में शासन किया, मगर देश का विकास नहीं हुआ। इसलिए माफी यात्रा निकालें। 

BJP took a jibe at Congress leader Rahul Gandhi's yatra, said - not justice, but forgiveness yatra should be taken out | भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यात्रा पर कसा तंज, कहा- न्याय नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यात्रा पर कसा तंज, कहा- न्याय नहीं माफी यात्रा निकालनी चाहिए

पटना: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सफाई अभियान चलाने का किया गए आह्वान के बाद भाजपा नेताओं ने हाथ में झाडू उठा लिया है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी खाजपुरा स्थित शिव मंदिर की साफ-सफाई किया। उन्होंने अपने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर को साफ किया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। 

वहीं सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह माफी यात्रा निकालनी चाहिए। राहुल गांधी के दादा जी, दादी जी और पिता जी ने 50 साल तक देश में शासन किया, मगर देश का विकास नहीं हुआ। इसलिए माफी यात्रा निकालें। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं के भविष्य को बर्बाद किया है। लालू यादव के बचने के लिए जो ऑर्डिनेंस था उसे फाड़ दिया और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक कैरियर को भी बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी की सोच समाजवादी नेताओं को राजनीति से मुक्त करने की रही है। नीतीश कुमार को संयोजक ना बनाकर ममता बनर्जी का बहाना नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को खराब करेगी।

Web Title: BJP took a jibe at Congress leader Rahul Gandhi's yatra, said - not justice, but forgiveness yatra should be taken out

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे