लाइव न्यूज़ :

भाजपा 14 दिसंबर से बंगाल के सिंगूर में ‘किसानों के कल्याण’ के लिए धरना शुरू करेगी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलकाता, 12 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि वह किसानों को उनके उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिए जाने और ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती किए जाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर दबाव बनाने के वास्ते पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के सिंगूर में 14 दिसंबर से तीन दिवसीय धरना शुरू करेगी।

पार्टी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि सिंगूर को धरनास्थल के रूप में इसलिए चुना गया है, क्योंकि यही पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (तत्कालीन विपक्षी नेता) ने 14 साल पहले एक छोटी कार परियोजना की स्थापना से संबंधित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।

उन्होंने दावा किया, "लेकिन, अब वह सत्ता में आने के बाद किसानों का मुद्दा भूल गई हैं और उनके कार्यकाल में राज्य में कोई औद्योगिक विकास नहीं हुआ है।"

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा किसान मोर्चा को मंच नहीं लगाने दे रही है और उसने प्रदर्शन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर हटा दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे