लाइव न्यूज़ :

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा 25 वेबिनार आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विषय पर भाजपा आने वाले कुछ दिनों में 25 से अधिक वेबिनार का आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी चुनाव एक साथ कराये जाने की जोरदार वकालत करते रहे हैं और इसके मद्देनजर पार्टी का प्रयास ऐसे आयोजनों के माध्यम से इसके पक्ष में देश भर में व्यापक समर्थन जुटाने का है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाले इन वेबिनार कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा शिक्षा और कानून जगत की प्रमुख हस्तियों को जोड़ा जाएगा।

पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘इस महीने के अंत तक हम 25 से अधिक वेबिनार का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।’’

वर्ष 2014 में सत्ता के आने के बाद मोदी एक ‘‘राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार पर बल देते हुए इसकी पुरजोर वकालत करते रहे हैं। उनका मानना है कि आए दिन चुनाव होने से विकास की प्रक्रिया बाधित होती है।

‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ का तात्पर्य स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराना है।

हाल ही में पीठासीन अधिकारियों के 80वें अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार पर खासा बल दिया था और इसे भारत की आवश्यकता बताया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि ये भारत की जरूरत है। हर कुछ महीने में भारत में कहीं न कहीं बड़े चुनाव हो रहे होते हैं। इससे विकास के कार्यों पर जो प्रभाव पड़ता है, उसे आप सब भली-भांति जानते हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर गहन अध्ययन और मंथन आवश्यक है।’’

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति बी एस चौहान के तहत विधि आयोग ने कुछ साल पहले यह सिफारिश की थी कि सरकारी धन बचाने के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए।

हालांकि , कानून मंत्रालय को सौंपे गए मसौदे में आगाह किया गया था कि संविधान की मौजूदा व्यवस्था के अंदर एक साथ चुनाव कराए जाने संभव नहीं हैं।

इसने संविधान और निर्वाचन कानूनों में संशोधन की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग