लाइव न्यूज़ :

पुदुच्चेरी में 3 विधायक नॉमिनेट कर सकेंगी राज्यपाल किरण बेदी, सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

By भाषा | Updated: December 6, 2018 20:12 IST

शीर्ष अदालत ने 19 जुलाई को पुडुचेरी विधान सभा के अध्यक्ष से कहा था कि भाजपा के मनोनीत नेताओं को विधायक के रूप में काम करने दिया जाये। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने पुडुचेरी विधान सभा में भाजपा के तीन नेताओं को विधायक मनोनीत करने के केन्द्र के फैसले को गुरूवार को सही ठहराते हुये बरकरार रखा।

न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने इन विधायकों के मनोनयन को सही ठहराने वाले मद्रास उच्च न्यायालय के 22 मार्च के फैसले के खिलाफ दो अपील खारिज कर दीं।

शीर्ष अदालत ने 19 जुलाई को पुडुचेरी विधान सभा के अध्यक्ष से कहा था कि भाजपा के मनोनीत नेताओं को विधायक के रूप में काम करने दिया जाये। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

उच्च न्यायालय ने भाजपा सदस्य वी सामीनाथन, के जी शंकर और एस सेल्वागणपति को विधान सभा का सदस्य मनोनीत करने और उपराज्यपाल किरण बेदी द्वारा पिछले साल चार जुलाई को उन्हें शपथ दिलाने को सही ठहराया था।

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार ने इन मनोनयन का विरोध किया था।

उच्च न्यायालय ने इन विधायकों का मनोनयन रद्द करने का विधान सभा अध्यक्ष का आदेश रद्द कर दिया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया